देश की खबरें | उप्र : आगरा में फुफेरी बहन के साथ विवाद के बाद बालक ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में कथित तौर पर फुफेरी बहन से विवाद होने के बाद चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय एक बालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आगरा, एक मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में कथित तौर पर फुफेरी बहन से विवाद होने के बाद चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय एक बालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार थाना सिकंदरा इलाके के सूरकुटी में छात्र अमित (11) ने शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली। अमित बांदा का रहने वाला था और अपने फूफा के यहां रहकर पिछले चार साल से पढ़ाई कर रहा था। सूरकुटी स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार उसके फूफा थे।

पुलिस ने बताया कि अमित अपनी हम उम्र फुफेरी बहन के साथ बॉल खेल रहा था। खेलने के दौरान बॉल खो गई जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया और उसने अमित को एक चांटा मार दिया। इसी बात को लेकर अमित ने शुक्रवार शाम को कमरे में जा कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

हरीपर्वत क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आदित्य ने बताया कि 11 साल के बच्चे का खुदकुशी करना एक गंभीर बात है, इसलिए इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\