एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : मुख्यमंत्री ने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की खबरें | उप्र : मुख्यमंत्री ने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 29 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक व शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!"

उन्होंने कहा, "नारी शिक्षा और सामाजिक समता के लिए आपका अवदान युगों तक प्रेरणा देता रहेगा।"

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 'एक्स' पर कहा, "स्त्री-शिक्षा, विधवा विवाह और सामाजिक सुधार के प्रबल समर्थक, महान शिक्षाविद् ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!"

मौर्य ने कहा, "उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को तोड़कर शिक्षा, समानता और मानवता का दीप जलाया। उनका जीवन आज भी समाज सुधार और जनजागरण की प्रेरणा बना हुआ है।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर कहा, "स्त्री-शिक्षा, विधवा विवाह और सामाजिक सुधार के प्रबल समर्थक महान शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"

ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर 1820 को ब्रिटिश भारत के बिरसिंहा में हुआ था। उनका निधन 29 जुलाई 1891 को हुआ। वह बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख समर्थकों में से एक थे और हिंदू विधवा पुनर्विवाह के सबसे प्रमुख प्रचारक भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).