एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : भदोही में लापता बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार से लापता छह साल की बच्ची का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक तालाब में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : भदोही में लापता बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में मिला

भदोही, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार से लापता छह साल की बच्ची का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक तालाब में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोपीगंज थाने के अंतर्गत बिरनई गांव के रामू यादव ने सोमवार रात पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बेटी आकांक्षा यादव (6) शाम छह बजे से लापता है। इस सूचना पर रात से ही बच्ची की तलाश की जा रही थी और मंगलवार को रामू यादव के घर से 100 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक तालाब से बच्ची की लाश मिली है।

गांव के प्रधान राजबलि उपाध्याय ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत मशीन से खुदाई कर पाइप डालने का काम हो रहा था जहां गांव के बहुत से लोग उस काम को देखने के लिए जुटे थे। सोमवार शाम छह बजे काम बंद हुआ। इसी भीड़ में लोगों के साथ आकांक्षा भी देखी गई थी और उसके बाद वह लापता हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).