देश की खबरें | उप्र: बरेली में महिला सिपाही को अवांछित संदेश भेजने पर उप निरीक्षक निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक महिला सिपाही ने एसएसपी को उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह के खिलाफ मोबाइल पर अवांछित संदेश भेजने की शिकायत की थी और साक्ष्य भी पेश किये थे।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इस मामले की जांच भमौरा के थाना प्रभारी को दी थी।
मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट में उप-निरीक्षक चंद्रपाल सिंह द्वारा थाना भमोरा में ही तैनात महिला सिपाही से दुर्व्यवहार करने, व्हॉट्सएप नंबर मांग कर अवांछित संदेश भेजे जाने की शिकायत सही पाई गई।
रिपोर्ट में कहा गया कि उप-निरीक्षक ने अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदंडता का परिचय दिया गया।
मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने शनिवार की रात उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी आंवला को सौंप दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

