देश की खबरें | कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र की छात्रावास में करंट लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 17 वर्षीय एक लड़के की यहां एक छात्रावास में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), एक जून संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 17 वर्षीय एक लड़के की यहां एक छात्रावास में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में विज्ञान नगर क्षेत्र में डकनिया रोड पर घटी।

उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के मानिकपुर गांव का रहने वाला आनंदवर्धन प्रताप सिंह बिजली के तार पर फंसे कपड़े निकालने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि सिंह छात्रावास की बालकनी से लाठी का इस्तेमाल कर रहा था तभी उसे करंट लग गया।

अधिकारी ने बताया कि उस समय सिंह के साथ मौजूद छात्रावास के तीन-चार अन्य साथी सुरक्षित बच गए, क्योंकि उन्होंने चप्पल पहन रखी थी।

पुलिस ने बताया कि उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह के माता-पिता की शिकायत के आधार पर छात्रावास के मालिक और देखभाल करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

डीएसपी ने बताया कि रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त