UP Dogs Attack: आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के बच्चे की मौत
मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली देवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का निवासी देव (छह) बुधवार शाम खेतों में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 फरवरी : मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली देवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का निवासी देव (छह) बुधवार शाम खेतों में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया.
इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Monkey Fever Case: कर्नाटक में मंकी फीवर से महिला की मौत
देवी ने बताया कि पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है. घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी दे दी गई है और आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की गई है.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
\