एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : नाबालिग लड़के की हत्या के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के यमुनानगर में औद्योगिक थाना क्षेत्र के हल्दी कला गांव में छह वर्षीय एक बच्चे की हत्या करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

देश की खबरें | उप्र : नाबालिग लड़के की हत्या के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रयागराज, एक जनवरी जिले के यमुनानगर में औद्योगिक थाना क्षेत्र के हल्दी कला गांव में छह वर्षीय एक बच्चे की हत्या करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना के प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि रविवार को 13 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया गया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट और उसके द्वारा पहने हुए कपड़े बरामद किए गए। ईंट पर खून लगा था।

उन्होंने बताया कि हल्दी कला गांव के कामरान सिद्दीकी ने 27 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र थाना में अपने छह वर्षीय बेटे तमीम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अगले दिन उनके घर के पास तमीम का शव पाया गया था। बच्चे के सिर पर किसी पत्थर से वार किया गया था।

मिश्र के अनुसार, पूछताछ में किशोर ने बताया कि खिलौना देने के बहाने वह तमीम को एक खंडहर में ले गया था। उसका इरादा तमीम के साथ दुष्कर्म करने का था लेकिन तमीम ने शोर मचाया और अपने माता पिता को इस बारे में बताने की धमकी दी, तो आरोपी किशोर ने उसके सिर पर ईंट मार दी। उन्होंने बताया कि तमीम के सिर से खून बहने लगा तब आरोपी उसे छोड़ वहां से भाग गया।

मिश्र ने बताया कि आरोपी किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर साक्ष्य संकलन के आधार पर भादंसं के तहत जुर्म की धारा 377 और यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धारा 5एम/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़के दोस्त थे और साथ खेलते कूदते थे। आरोपी किशोर अक्सर तमीम के घर आता था।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).