देश की खबरें | उप्र : सगी बहन से दुष्‍कर्म के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में दो भाइयों को अपनी नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 20 मई गाजियाबाद में दो भाइयों को अपनी नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वे दोनों पिछले साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे, जिससे वह गर्भवती हो गयी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे जांच के लिए दिल्ली के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले गई और जांच रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का पता चला।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की मां के घर पर नहीं रहने पर उसके सगे भाई उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

एसीपी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\