UP: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, चार बच्चे झुलसे
इटावा जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार बच्चे झुलस गए.
इटावा (उप्र), 6 अप्रैल : इटावा जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार बच्चे झुलस गए.
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रक पर लाउडस्पीकर लगे थे और यह एक जुलूस के साथ कांशीराम कॉलोनी से कालीवन देवी मंदिर जा रहा था तभी उसमें रखे लाउडस्पीकर बिजली के तारों के संपर्क में आ गए. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: नागपुर में दो घटनाओं में दो लोगों की मौत
कुमार ने बताया कि करंट लगने से राकेश कुमार (35) की मौत हो गई और चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. उन्होंने बताया कि बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि बच्चों की आयु आठ साल से 13 साल के बीच है.
संबंधित खबरें
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
\