एजेंसी न्यूज

UP: रेल पटरी पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है.

UP: रेल पटरी पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमेठी, 31 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है.

गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने शनिवार को बताया कि वरना ठीकर गांव के रहने वाले देव तिवारी (28) का क्षत-विक्षत शव 30 दिसंबर की देर शाम पास की रेल पटरी पर मिला. यह भी पढ़ें: Mumbai Shocker: पत्नी ने सेक्स करने से किया इनकार, पति ने बीवी समेत 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, विदेश से आते ही हुआ गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मौत की वजह के बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).