देश की खबरें | उप्र : ऋण माफ होने के लालच में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैंक से लिया गया ऋण माफ होने और बीमा की रकम मिलने के लालच में एक व्यक्ति ने रविवार की रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शिव शंकर मौर्य को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 28 सितंबर बैंक से लिया गया ऋण माफ होने और बीमा की रकम मिलने के लालच में एक व्यक्ति ने रविवार की रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शिव शंकर मौर्य को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (गंगापार) धवल जायसवाल ने बताया कि नवाबगंज थाना अंतर्गत पबनाह गांव के निवासी शिव शंकर मौर्य अपनी पत्नी आशा देवी को एजेंट बनाकर एक समूह चलाता था और उसने क्षेत्र के 28 लोगों को बंधन बैंक कौड़िहार से कर्ज दिलवाया था।

यह भी पढ़े | Singer SP Balasubrahmanyam Dies: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, ‘शैव’ सम्प्रदाय से रखते थे संबंध.

उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा बैंक का पैसा नहीं लौटाने के चलते मौर्य पर बैंक का दबाव था। इसके अलावा, मौर्य ने अपनी पत्नी के नाम पर तीन लाख रुपये ऋण ले रखा था और एलआईसी से पत्नी के नाम पर एक लाख रुपये का बीमा और सहारा से 10 लाख रुपये का बीमा कराया था।

जायसवाल ने बताया कि बैंक का पैसा ना जमा करने, ऋण माफ होने और बीमा की रकम मिलने के उद्देश्य से मौर्य ने रविवार की रात करीब डेढ़ बजे कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी से कथित तौर पर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\