एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : घर के बाहर सोए व्यक्ति की फरसे से गला काटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बिल्सी थाना अंतर्गत अपने घर के बाहर सो रहे 28 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : घर के बाहर सोए व्यक्ति की फरसे से गला काटकर हत्या

बदायूं (उप्र), 14 अगस्त जिले के बिल्सी थाना अंतर्गत अपने घर के बाहर सो रहे 28 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी सिंह नें बताया कि अपने घर के बाहर तेजेंद्र और उनकी पत्नी अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे, लेकिन इस दौरान तेजेंद्र की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि हत्यारे की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बिल्सी नगर का है जहां मोहल्ला साहबगंज के वार्ड नंबर आठ के निवासी तेजेंद्र की रात में अज्ञात बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).