एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh Shocker: शादी का रिश्ता मना करने पर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात इज्जत नगर थाना क्षेत्र की अहलादपुर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर नैनीताल राजमार्ग पर मीना (55) और उसके बेटे नेत्रपाल (21) के शव सड़क किनारे मिले तथा शरीर पर गोली लगने के निशान थे.

Uttar Pradesh Shocker: शादी का रिश्ता मना करने पर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या
GUN

उत्तर प्रदेश बरेली: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात इज्जत नगर थाना क्षेत्र की अहलादपुर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर नैनीताल राजमार्ग पर मीना (55) और उसके बेटे नेत्रपाल (21) के शव सड़क किनारे मिले तथा शरीर पर गोली लगने के निशान थे. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उन्‍होंने बताया कि मृतका के पति भूपराम ने थाने में संजीव कुमार (25) नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि भूपराम ने अपनी बेटी की शादी असिहाबाद (इज्जत नगर) निवासी संजीव कुमार से तय की था.

लेकिन उसके गलत चाल-चलन की जानकारी होने पर उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया. उसने शिकायत में आरोप लगाया कि इसी बात से खफा होकर संजीव ने उनकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).