UP: मंत्रियों, अधिकारियों के आवास पर सुरक्षा में तैनात दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी नदारद
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंत्रियों तथा अधिकारियों के आवास पर सुरक्षा में तैनात दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी नदारद मिले हैं.
शाहजहांपुर (उप्र), 20 जुलाई : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंत्रियों तथा अधिकारियों के आवास पर सुरक्षा में तैनात दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी नदारद मिले हैं. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए 26 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. यह भी पढ़ें : महिला दारोगा की हत्या पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा- यह सुनियोजित साजिश, परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बुधवार को पीटीआई- को बताया कि उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अखंड प्रताप सिंह को शहर में लगी गारद की जांच के निर्देश दिए थे, जिसके तहत सिंह ने रात के 11 बजे से लेकर रात के दो बजे तक जांच की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

