एजेंसी न्यूज

UP: भीड़ ने युवक को खंभे से बांधकर पिटाई की,15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चार नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दो दिन पहले बड़गांव निवासी सोनू गुप्ता शाम को गांव की एक महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खंभे में बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा.

UP: भीड़ ने युवक को खंभे से बांधकर पिटाई की,15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

पुलिस ने मामले में चार नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दो दिन पहले बड़गांव निवासी सोनू गुप्ता शाम को गांव की एक महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खंभे में बांध कर लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा.

इसी बीच कुछ लोगों ने खंभे में बांध कर मारने पीटने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया . यह भी पढ़ें : Pune Shocker: पुणे में खौफनाक वारदात, WhatsApp ग्रुप से हटाए जाने पर शख्स ने महिला एडमिन के पति के साथ की मारपीट, काटी जीभ

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना से मंगलवार को बताया कि प्रसारित वीडियों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संजय, सरोज , राम स्वरूप सहित 15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राम स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).