देश की खबरें | काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने से उप्र की मंत्री गुलाब देवी घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली से अमरोहा जाते वक्त उस समय घायल हो गयीं जब उनकी कार काफिले के एक अन्य वाहन से टकरा गयी।
हापुड़, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली से अमरोहा जाते वक्त उस समय घायल हो गयीं जब उनकी कार काफिले के एक अन्य वाहन से टकरा गयी।
इस घटना में मंत्री समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं और रास्ते में छिजारसी चौकी के पास उनकी कार काफिले में आगे चल रही गाड़ी से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में गुलाब देवी को हल्की चोटें आयी हैं। इस घटना में उनगाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
उसने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंत्री को दूसरी गाड़ी से रामा अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद उनका काफिला अमरोहा रवाना हो गया। पुलिस ने सम्बन्धित कार चालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मंत्री गुलाब देवी का हालचाल जाना।
घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

