UP: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पिता की हत्या की
जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 20 वर्षीय एक युवक ने अपने पिता की ईंट से कुचल कर कथित तौर पर हत्या कर दी.
भदोही (उप्र), 26 जनवरी : जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 20 वर्षीय एक युवक ने अपने पिता की ईंट से कुचल कर कथित तौर पर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बड़ा कठार गाँव में मंगलवार की रात को हुई.
थाना अध्यक्ष विनोद दूबे ने बताया कि दिव्यांशु पांडेय (20) ने अपने पिता चंद्रशेखर पांडेय (55) को किसी बात को लेकर पकड़ा और उनके सिर पर ईंट से कई वार किये. विनोद दूबे को मृतक के दूसरे बेटे जयेश पांडेय ने बताया कि दिव्यांशु पांच साल से 'शीजो इफेक्टिव डिस्ऑर्डर’ बीमारी से ग्रस्त है जिसकी वजह से वह छोटी सी बात पर भी बेहद आक्रोशित हो जाता है. यह भी पढ़ें : Delhi: पहाड़गंज पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद
जयेश के अनुसार, मंगलवार रात उसके पिता ने किसी बात पर गुस्से में उसे कुछ बोला जिसके बाद दिव्यांशु ने बेहद आवेश में एक ईंट से कई वार किए जिससे पिता की जान चली गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

