Uttar Pradesh: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 8 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
थाना प्रभारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. यह भी पढ़ें : Mumbai: राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, मुंबई पोर्ट पर छापेमारी में 125 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दिया. लड़की के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सिंह ने किशोरी से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में इससे इनकार कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

