देश की खबरें | उप्र: प्रेमी जोड़े ने शादी की रस्में निभाने के बाद फंदा लगाकर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र में एक युवा प्रेमी जोड़े ने शादी की रस्में निभाने के बाद कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), 26 दिसंबर मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र में एक युवा प्रेमी जोड़े ने शादी की रस्में निभाने के बाद कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बहसूमा क्षेत्र में मंगलवार को एक प्रेमी युगल के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले, जिनकी पहचान बुद्धनगर इलाके की निवासी राखी चौहान (21) और हरिद्वार के रहने वाले मनीष चौहान (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया कि मनीष और राखी प्रेम-प्रसंग में थे, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके परिवार वाले शादी की अनुमति नहीं देंगे, तो उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया।

सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात मनीष ने शादी की रिस्में निभाईं और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर दोनों ने जान दे दी।

सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाने से दम घुटना पाया गया है और दोनों की मौत का समय भी लगभग एक ही है।

उन्होंने बताया कि दोनों परिजनों ने लिखित में दिया है कि वे इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। परिजनों ने सोमवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\