एजेंसी न्यूज

UP Block Pramukh Election Results 2021: अमित शाह ने BJP की जीत के लिए सीएम योगी व पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्र (ब्लॉक) पंचायत प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं को शनिवार को बधाई दी. साथ ही, कहा कि यह राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर लोगों के विश्वास का प्रतिफल है.

UP Block Pramukh Election Results 2021: अमित शाह ने BJP की जीत के लिए सीएम योगी व पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्र (ब्लॉक) पंचायत प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं को शनिवार को बधाई दी. साथ ही, कहा कि यह राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर लोगों के विश्वास का प्रतिफल है. शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उप्र भाजपा को मिली यह भव्य जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतिफल है. इस विजय पर योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह जी व पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई.’’

वहीं, मुख्‍यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के समाज के हर तबके तक बिना भेदभाव पहुंचने से यह जीत मिली है.

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह को जानिए क्यों मिला सहकारिता मंत्रालय, देश में उतारेंगे गुजरात मॉडल

उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 825 सीटों में भाजपा और इसके सहयोगियों ने 635 सीटों पर जीत दर्ज की हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).