देश की खबरें | उप्र : बरेली में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्टांप पेपर समेत अन्य फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बरेली, 30 मई उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्टांप पेपर समेत अन्य फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस और उसके विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने संयुक्त रूप कार्रवाई की और गिरोह के सरगना व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि ये गिरफ्तारियां गुप्त सूचना के आधार पर की गईं।

उन्होंने बताया कि सूचना से पता चला है कि दोहरिया पचदौरा गांव के रहने वाले मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू और जिया-उल-मुस्तफा, अजहरी जन सेवा केंद्र नामक एक आधार व जनसेवा केंद्र चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस जनसेवा केंद्र का इस्तेमाल लोगों को ठगने और वित्तीय लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए किया जा रहा था।

मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। दोनों आरोपियों को कंप्यूटर और विभिन्न उपकरणों का उपयोग करके जाली दस्तावेज तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पुलिस ने भारी मात्रा में जालसाजी में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर बरामद किए, जिसमें लैपटॉप, मुद्रक, स्कैनर, फिंगरप्रिंट मशीन, आधार कार्ड, मुद्रक सामग्री और मोबाइल फोन शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा, उनके कब्जे से जाली दस्तावेज भी जब्त किए गए, जिसमें फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जाति व आय प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश व बिहार बोर्ड के अंकपत्र, उप्र, दिल्ली व झारखंड के जन्म व निवास प्रमाण पत्र और कई फर्जी स्टांप पेपर शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आधार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी