एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में किरायेदारों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाराणसी जिले के भेलूपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस किरायेदारों, रिश्तेदारों और नौकरानी सहित अनेक लोगों से पूछताछ कर रही है।

देश की खबरें | उप्र : परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में किरायेदारों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी

वाराणसी (उप्र), सात नवंबर वाराणसी जिले के भेलूपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस किरायेदारों, रिश्तेदारों और नौकरानी सहित अनेक लोगों से पूछताछ कर रही है।

भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।

शुक्ला ने बताया कि भेलूपुर क्षेत्र में पिछले मंगलवार की सुबह राजेन्द्र गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता (45), बेटे नवनेंद्र गुप्ता (25), सुबेंद्र गुप्ता (15) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शुरुआती जांच में यह शक हुआ कि हत्या राजेन्द्र गुप्ता ने की है और वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया है।

उन्होंने बताया कि साल 1997 में राजेन्द्र गुप्ता पर अपने भाई, उसकी पत्नी और पिता की हत्या का आरोप लगा था लिहाजा नयी वारदात को लेकर पहला शक राजेन्द्र पर ही था। मगर घटना के कुछ देर बाद रोहनिया क्षेत्र में पुलिस को एक निर्माणाधीन मकान से राजेन्द्र गुप्ता का भी शव मिला। उसे भी गोली मारी गयी थी।

शुक्ला ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता की वृद्ध माँ ने पूछताछ में पुलिस को पारिवारिक विवाद की बात बताई थी। हत्याकांड के बाद विक्की नामक एक रिश्तेदार अभी तक लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। विक्की बेंगलूर में काम करता था और दीपावली में घर आया था।

उन्होंने बताया कि राजेन्द्र के भेलूपुर के भैदैनी स्थित मकान पर किराए पर रहने वाले बिहार निवासी तीन युवकों की भी तलाश की जा रही है। उनकी लोकेशन मिल गयी है। वे मुम्बई में हैं और पुलिस उनके पास पहुंच गई है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).