देश की खबरें | उप्र : शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से अपनी बहू की हत्या कर दी, खुद भी फांसी लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर अपनी बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर, 16 अप्रैल जिले में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर अपनी बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना कांट अंतर्गत हठीपुर कुरिया में रहने वाली सुमित्रा (30 वर्ष) की उसके ही ससुर राजपाल सत्य ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। घटना की जानकारी आज सुबह मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी ससुर अक्सर शराब पीता था और संभवत: मृतका से कुछ कहा सुनी होने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आज दोपहर को घटनास्थल का निरीक्षण करके वापस लौटते समय सूचना मिली कि आरोपी ससुर राजपाल (70) ने गांव के सामने स्थित बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

द्विवेदी ने बताया कि मृतका का पति ट्रक ड्राइवर है और वह अक्सर ट्रक लेकर बाहर जाता है। घटना वाले दिन भी वह बाहर ही था।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कब्जे में ले कर मामले की जांच कर रही है ।

द्विवेदी ने बताया कि ससुर राजपाल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड