देश की खबरें | उप्र: देवरिया में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की इस माह की शुरुआत में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले को संभालने में लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देवरिया (उप्र), 26 जून देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की इस माह की शुरुआत में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले को संभालने में लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक दिल दिहला देने वाल वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक अन्य युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। बाद में उस युवक की पहचान 22 वर्षीय हरिभजन उर्फ भोला निषाद के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि 13 जून का यह वीडियो रुद्रपुर थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में रिकॉर्ड किया गया था।
ऐसा भी प्रतीत होता है कि एक तीसरा व्यक्ति हमले का वीडियो बना रहा था।
हमले के बाद, भोलू निषाद को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां 21 जून को उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक वीर ने कहा, ‘‘पुलिस ने शुरुआत में एक मामला दर्ज कर एक आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार किया था। भोलू की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़ दीं और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य नामजद आरोपी रतनदीप निषाद और सनी निषाद अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।’’
प्रारंभिक जांच में रुद्रपुर के थाना प्रभारी रणजीत सिंह भदौरिया की ओर से मामले को संभालने में लापरवाही सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।’’
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

