देश की खबरें | उप्र:पति पत्नी के बीच मारपीट,पति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 122 में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ने कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
नोएडा (उप्र),छह जुलाई नोएडा थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 122 में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ने कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 122 में रहने वाले चंद्रशेखर तथा उसकी पत्नी के बीच मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों के बीच मारपीट हुई।
उन्होंने बताया कि इस मारपीट में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया,उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई रोहित कुमार ने अपनी भाभी अंगूरी देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा थाना सेक्टर 113 में दर्ज कराया है।
अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि व्यक्ति शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

