देश की खबरें | उप्र : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद पुलिस आयुक्तालय के विजय नगर थाना इलाके में अपनी ससुराल में जन्मदिन की पार्टी में गए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 18 फरवरी गाजियाबाद पुलिस आयुक्तालय के विजय नगर थाना इलाके में अपनी ससुराल में जन्मदिन की पार्टी में गए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, नरेश कश्यप की शादी वंशिका (22) से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, जिसके चलते दोनों में अक्सर तीखी नोकझोंक होती रहती थी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात ससुराल पहुंचे नरेश ने अपनी सास से वंशिका के बारे में पूछा और इसके बाद अपनी पत्नी को घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में ले जाकर उसका गला रेत दिया और दरवाजा बंद कर फरार हो गया।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंशु जैन ने बताया कि इस संबंध में नरेश के खिलाफ विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
उन्होंने कहा कि जब वंशिका जन्मदिन पार्टी में वापस नहीं आई तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अधिकारी ने कहा कि परिजन ऊपर पहुंचे और दरवाजा खोला तो वंशिका फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी और वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि आरोपी नरेश कश्यप को शनिवार को विजय नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

