देश की खबरें | उप्र: उच्च न्यायालय ने यूपीएसआईडीसी के मुख्य अभियंता की जमानत अर्जी खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के मुख्य अभियंता अरुण कुमार मिश्रा की जमानत अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी। मिश्रा सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, पांच जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के मुख्य अभियंता अरुण कुमार मिश्रा की जमानत अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी। मिश्रा सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपी हैं।

मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने चार-पांच किलोमीटर की सड़क के निर्माण के संबंध में सरकारी खजाने से एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया, जबकि वास्तव में किसी सड़क का निर्माण ही नहीं किया गया था।

जमानत अर्जी खारिज करते हुए न्यायमूर्ति ओम प्रकाश ने कहा, “रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि याचिकाकर्ता द्वारा चार-पांच किलोमीडर की सड़क के निर्माण के संबंध में सरकारी खजाने से भुगतान किया गया, जबकि वास्तव में कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ।”

अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता के सरकारी सेवक होने के नाते कार्य के बदले भुगतान करने की उस पर जिम्मेदारी थी। यह नहीं कहा जा सकता कि आवेदक के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता, खासकर तब जब पीडब्ल्यूडी से अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल किए बगैर उसने कुल राशि का 95 प्रतिशत भुगतान कर दिया, जबकि वास्तव में कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया।”

मिश्रा के वकील ने दलील दी थी कि याचिकाकर्ता ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया और इस मामले में प्राथमिकी वर्ष 2012 में दर्ज की गई थी और उसमें याचिकाकर्ता को नामजद नहीं किया गया। करीब आठ साल के अंतराल के बाद उसे 26 अक्टूबर, 2020 को गिरफ्तार किया गया।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी