देश की खबरें | कोविड-19 से निपटने में अक्षम साबित हो रही है उप्र सरकार : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कोविड—19 से निपटने में अक्षम साबित हो रही है, मरीजों को ना तो समय से इलाज मिल रहा है, ना ही दवाइयां।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, आठ अगस्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कोविड—19 से निपटने में अक्षम साबित हो रही है, मरीजों को ना तो समय से इलाज मिल रहा है, ना ही दवाइयां।

अखिलेश ने एक बयान में कहा, ''उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के हालात बेकाबू होने से ‘नो टेस्ट नो केस‘ का रास्ता अख्तियार कर लिया गया है। राज्य सरकार बीमारी से निपटने में असहाय और अक्षम साबित हो रही है।''

यह भी पढ़े | India-China Faceoff: भारत और चीन के बीच हुई मेजर जनरल स्तर की वार्ता, लद्दाख में डिसएंगेजमेंट सहित डिपांग मैदानी क्षेत्र पर हुई चर्चा.

उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीत रहा है कि वह समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का फीता काटते रहें। भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की, दावों के सहारे ही अपने दिन काट रही हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की सूची में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, नगरपालिका, बैंक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं न्यायकर्मियों का लगातार बढ़ना बेहद चिंताजनक है। शुक्रवार को 707 मामले राजधानी लखनऊ में मिले।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीकर में एक बुजुर्ग से मोदी जिंदाबाद बोलवाने के लिए मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''मरीजों को न समय से इलाज मिल रहा है और ना ही दवाइयां। प्रशासनिक विफलता के चलते कोविड-19 और ज्यादा मौतें हो सकती हैं।''

अखिलेश ने कहा कि नोएडा में सपा सरकार के कार्यकाल में 400 बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। मुख्यमंत्री योगी उसी अस्पताल में फीता काटने की रस्म अदायगी करते हैं। इस अस्पताल में अब कोविड-19 के मरीजों का इलाज होगा।

अखिलेश ने आरोप लगाया, ‘‘प्रतापगढ़ में भाजपा का दमनकारी चेहरा सामने आया है। महामारी काल में जरूरतमंदों की मदद करने वाले आम नागरिकों और समाजवादियों के खिलाफ मंत्री के इशारे पर गोलीबारी का झूठा मामला दर्ज किया गया है जबकि सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाने वाले भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now