देश की खबरें | उप्र : गौतम बुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परामर्श जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारी, मध्यम और हल्के वाहनों सहित मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने संबंधी परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारी, मध्यम और हल्के वाहनों सहित मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने संबंधी परामर्श जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह परामर्श 25 जनवरी को रात 10 बजे से लेकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के समापन तक प्रभावी रहेगा।

इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा कारणों से मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकना है।

परामर्श के अनुसार चिल्ला रेड लाइट सीमा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन वहां से यू-टर्न लेंगे और नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली आने वाले वाहन वहां टोल प्लाजा से यू-टर्न ले सकेंगे और नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे एवं आगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

कालिंदी कुंज यमुना सीमा से दिल्ली जाने वाले वाहनों का यमुना नदी से पहले अंडरपास चौराहे से मार्ग परिवर्तित कर नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट से परी चौक से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और आगे की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) लाखन सिंह यादव ने कहा कि वाहन चालकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग विकल्प योजनाओं का पालन करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी