देश की खबरें | उप्र : अनियंत्रित वाहन ने पांच किशोरों को कुचला, एक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि हादसे में 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि चार अन्य किशोरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि चार अन्य किशोरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हुसेनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के मवई गांव के मजरा झारखंडी के पुरवा में मंगलवार की रात पप्पू मौर्या की बेटी की शादी में वीरनपुर से बारात आई थी।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान हुसेनगंज की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे वाहन ने सड़क किनारे रोड़ लाइट दुरुस्त कर रहे पांच किशोरों को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में माथुर कोरी के बेटे निकेश (13) की मौत हो गई है और अन्य चार किशोरों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में माथुर कोरी की तहरीर पर एक मामला दर्ज कर उसके बेटे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)