एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : युवक पर तेजाब फेंकने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर में एक युवक पर तेजाब फेंकने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों में से एक आरोपी की महिला मित्र के साथ पीड़ित युवक की शादी तय हुई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : युवक पर तेजाब फेंकने के पांच आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र), आठ फरवरी सहारनपुर में एक युवक पर तेजाब फेंकने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों में से एक आरोपी की महिला मित्र के साथ पीड़ित युवक की शादी तय हुई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देवबंद पुलिस ने बुधवार को कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक मोटरसाइकिल और अपराध में उपयोग तेजाब की बोतल भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार को इन आरोपियों ने टैक्सी चालक शुभम को कार किराये पर लेकर मुजफ्फरनगर-देवबंद सीमा पर स्थित एक बस अड्डे पर बुलाया था और उस पर तेजाब फेंक दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात इन आरोपियों को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर के उदय उर्फ भोला का पिछले छह महीने से एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके साथ शुभम की शादी तय हुई है। हाल ही में लड़की के साथ शुभम की सगाई हुई और उदय ने अपने छह दोस्तों के साथ इस घटना का षड़यंत्र रचा।

उन्होंने बताया कि जहां मुख्य आरोपी उदय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो अन्य की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).