एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : नोएडा की एक फैक्ट्री में एसी खराब होने से लगी आग, कोई हताहत नही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 10 में खाद्य सामग्री की पैकेजिंग फैक्ट्री में शुक्रवार को सुबह एयर कंडीशनर खराब होने के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : नोएडा की एक फैक्ट्री में एसी खराब होने से लगी आग, कोई हताहत नही

नोएडा, 19 जुलाई नोएडा के सेक्टर 10 में खाद्य सामग्री की पैकेजिंग फैक्ट्री में शुक्रवार को सुबह एयर कंडीशनर खराब होने के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें कंपनी में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 के बी ब्लॉक में स्थित कंपनी की इमारत में, पहली मंजिल पर एयर कंडीशनर में आई खराबी के कारण आग लगी।

सीएफओ कुमार के मुताबिक, आग इमारत की निचली मंजिल पर भी फैल गई थी और कुछ पैकेजिंग सामग्री भी जल गई।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण पूरी इमारत में धुआं भर गया था, जिससे अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

किसी भी व्यक्ति के इमारत में फँसे होने या आग से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).