देश की खबरें | उप्र: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा विधायक पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को यहां सिसौली गांव में बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक पर कथित तौर पर हमला किया और उनकी कार पर पथराव कर काली स्याही डाली।

मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को यहां सिसौली गांव में बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक पर कथित तौर पर हमला किया और उनकी कार पर पथराव कर काली स्याही डाली।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

एक अन्य कथित वीडियो में, विधायक यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमलावरों का भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) से संबंध था। गौरतलब है कि सिसौली बीकेयू नेता राकेश टिकैत का गांव है और किसान संगठन का मुख्यालय इसी गांव में है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब विधायक एक कार्यक्रम के लिए गांव पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधायक को बचा लिया। घटना के बाद भाजपा समर्थक स्थानीय थाने में जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी थाने पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी एस सी शर्मा ने कहा कि नौ नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, भीड़ ने लाठियों से हमला किया, विधायक की कार पर पथराव किया, जिससे विधायक के दो सुरक्षाकर्मी कपिल और रवींदर घायल हो गए।

इस बीच, क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस प्राथमिकी में नामजद लोगों की तलाश में जुटी है।

किसान पिछले कई महीनों से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\