UP Shocker: बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा, करंट लगने से महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में धान के खेत में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से वहां काम कर रही एक महिला की करंट से झुलसकर मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
भदोही, 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में धान के खेत में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से वहां काम कर रही एक महिला की करंट से झुलसकर मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. औराई थाने के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर बाद सारी पुर गांव में हुई, जहां कुसुम देवी (54) नामक महिला खेत में धान की रोपाई कर रही थी, तभी ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के पिता और भाइयों ने युवक की चाकू मारकर हत्या
सिंह के मुताबिक, पानी भरा होने के कारण पूरे खेत में करंंट दौड़ गया, जिससे कुसुम देवी की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दो घंटे बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने किसी तरह तार हटाया. सिंह के अनुसार, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर बिजली के तार को बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया, जिसके चलते महिला की जान चली गई. बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

