एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र चुनाव: मोदी चार फरवरी को डिजिटल माध्यम से रैली को कर सकते हैं संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को एक डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को सूत्रों ने दी।

देश की खबरें | उप्र चुनाव: मोदी चार फरवरी को डिजिटल माध्यम से रैली को कर सकते हैं संबोधित

नयी दिल्ली, दो फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को एक डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को सूत्रों ने दी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के बीच यह प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। उन्होंने 31 जनवरी को पहली रैली डिजिटल माध्यम से संबोधित की थी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों बागपत, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के मतदाता शामिल हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान से होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।

भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन होने से तगड़ी चुनौती मिल रही है। इस इलाके में बड़ी संख्या में किसान और जाट समुदाय के मतदाता हैं, जो भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).