UP: निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से बुजुर्ग दंपति की मौत
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई।
महराजगंज (उप्र), 30 जून : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात हुआ. पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में नेबू लाल (75) और उनकी पत्नी राजमती (72) सो रहे थे, तभी उनके निर्माणाधीन मकान की एक दीवार ढह गई और दोनों उसके मलबे के नीचे दब गए. यह भी पढ़ें : Udaipur Murder: जेल में बंद हत्यारोपियों को परोसी जाएगी बिरयानी? राजस्थान पुलिस ने बताई क्या है सच्चाई
सूत्रों ने बताया कि गंभीर अवस्था में दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

