एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: जौहरी के बेटे की हत्या के मामले में आठ आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक जौहरी शकील के बेटे का अपहरण और हत्या करने के आरोपी आठ लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि जौहरी के बेटा का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था।

देश की खबरें | उप्र: जौहरी के बेटे की हत्या के मामले में आठ आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

औरैया (उप्र), 27 मार्च जिले में एक जौहरी शकील के बेटे का अपहरण और हत्या करने के आरोपी आठ लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि जौहरी के बेटा का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था।

पुलिस ने बताया कि औरैया के एरवाकटरा कस्बे से शकील के बेटे सुभान (12) के अपहरण के एक दिन बाद 23 मार्च को उसका शव दिल्ली में एक सूटकेस के अंदर से बरामद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, उसके पड़ोसी सिराज उर्फ मुन्ना ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए सुभान का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को एक सूटकेस में बंद कर दिया और उसे दिल्ली ले गए।

पुलिस को अपहरणकर्ताओं की लोकेशन दिल्ली में मिली। जांच के दौरान उन्हें साईं मंदिर के पास खड़ी कार से एक सूटकेस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इसे खोलने पर अंदर से सुभान का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला।

इसके बाद, अपहरणकर्ताओं में से एक अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खुलासे पर आशीष मिश्रा, जतिन दिवाकर और रवि कुमार को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस दिल्ली से लौट रही थी तो अपहरणकर्ताओं के साथी अंकित, रियाज सिद्दीकी, दीपक और शोभन ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी और पकड़े गये आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आठ आरोपी घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि प्रथम दृष्टया सूटकेस में बंद होने के कारण दम घुटने से सुभान की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपहरणकर्ताओं का औरैया के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).