देश की खबरें | उप्र: ई रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान के पहले दिन 915 ई-रिक्शा जब्त, 3035 चालान काटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित ईरिक्शा और ऑटो के खिलाफ मंगलवार से शुरू किये गये अभियान के पहले दिन राज्य में 915 ई-रिक्शा जब्त किये गये और 3035 चालान काटे गये।

लखनऊ, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित ईरिक्शा और ऑटो के खिलाफ मंगलवार से शुरू किये गये अभियान के पहले दिन राज्य में 915 ई-रिक्शा जब्त किये गये और 3035 चालान काटे गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान मंगलवार से शुरू हुआ और पहले दिन 915 ई-रिक्शा जब्त किये गये और 3035 चालान काटे गये।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी निगरानी की गयी।

अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल तक जारी इस अभियान की नियमित निगरानी होती रहेगी।

अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मिर्जापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\