देश की खबरें | उप्र : पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक चालक का शव नदी में गिरे डंपर से निकलवाया और घायल परिचालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक चालक का शव नदी में गिरे डंपर से निकलवाया और घायल परिचालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के पाटन पुरवा मार्ग पर बैजुआमऊ गांव के निकट रविवार सुबह एक डंपर मौरंग लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था।
उसने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर लोन नदी पर बने नवीन पुल की रेलिंग से टकरा गया और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा, जिसमे चालक घसीटे (27) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक संतोष कुमार (25) गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की नदी में गिरे डंपर पर नजर पड़ते ही हादसे की सूचना बिहार थाना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी संदीप शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक घसीटे पुत्र इस्माइल फतेहपुर के थाना बकेवर ग्राम टिकरा का निवासी था। ट्रक मालिक, मृतक व घायल के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को क्रेन के माध्यम से नदी से बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्रवाई कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)