एजेंसी न्यूज

UP Shocker: अंधविश्वास के चलते मां ने बेटे की फावड़े से हत्या की

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी.

UP Shocker: अंधविश्वास के चलते मां ने बेटे की फावड़े से हत्या की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

सुलतानपुर, 8 जनवरी : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव की निवासी मंजू (35) ने पूर्वाह्न करीब नौ बजे अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे को फावड़े से काट दिया. यह भी पढ़ें : Road Accident: तेलंगाना में सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला अक्सर बीमार रहती थी और अपनी बीमारी से निजात पाने के लिए उसने कथित रूप से अंधविश्वास में बेटे की बलि दे दी. सूत्रों के अनुसार, मंजू का पति कानपुर में मजदूरी करता है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).