UP: निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार
सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने और पेसमेकर की अधिक कीमत वसूलने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
इटावा (उप्र), 9 नवंबर : सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने और पेसमेकर की अधिक कीमत वसूलने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया, “हमने उत्तर प्रदेश युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई में हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीर सर्राफ को गिरफ्तार किया है.”
उन्होंने बताया कि तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आदेश कुमार की शिकायत पर दिसंबर, 2022 में सैफई पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय जांच समिति द्वारा इस डाक्टर के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई. यह भी पढ़ें : ‘उन्हें जरा भी शर्म नहीं है’: प्रधानमंत्री ने की CM नीतीश की आलोचना,विपक्ष गुट ‘इंडिया’ की चुप्पी पर उठाए प्रश्न
पुलिस के मुताबिक, “आरोपी चिकित्सक पर मरीजों को निम्न स्तर का पेसमेकर लगाने और उनसे तय कीमत से अधिक कीमत वसूलने का आरोप है. आरोपी ने कई मरीजों को निम्न दर्जे के पेसमेकर लगाए और उनसे अधिक कीमत वसूली. हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं.” ऐसे ही एक मामले में जांच समिति ने पाया कि डाक्टर समीर ने एक मरीज से 1.85 लाख रुपये लिए जोकि पेसमेकर की तय कीमत 96,844 रुपये के मुकाबले लगभग दोगुनी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

