एजेंसी न्यूज

UP Shocker: यूपी के बदायूं में लापता लड़की का शव खेत में मिला, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की का शव शनिवार को सरसों के खेत से पुलिस ने बरामद किया. परिजनों ने गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP Shocker:  यूपी के बदायूं में लापता लड़की का शव खेत में मिला, परिजन ने हत्या की आशंका जताई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

UP Shocker: बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की का शव शनिवार को सरसों के खेत से पुलिस ने बरामद किया। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है.  पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव सामंती नगला निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री 15 दिसंबर से लापता थी जिसकी अपहरण की प्राथमिकी परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी.

उन्होंने बताया कि शनिवार को नाबालिग लड़की का शव घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित सरसों के खेत में मिला. श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.  उन्होंने बताया कि किशोरी के हाथ में एक दवा की शीशी भी मिली है. अधिकारी ने बताया कि घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर किशोरी का शव पड़ा हुआ था किंतु परिजनों को इसकी जानकारी दो दिन बाद हुई, यह भी जांच का विषय है. यह  भी पढ़े: UP Shocker: यूपी में खौफनाक वारदात, गर्भवती महिला और उसकी नाबालिग बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

उधर, परिजनों ने लड़की का गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है. श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मूल रूप से पंजाब के रहने वाला पीड़ित परिवार पिछले लगभग पांच वर्ष से खेती के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).