एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: दुकान में दलित युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सोमवार को एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में एक दलित युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र: दुकान में दलित युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

भदोही, (उप्र) 16 सितंबर भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सोमवार को एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में एक दलित युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश कुमार गौतम (22) के तौर पर हुई है तथा उसका गला रस्सी से बंधा हुआ था।

सिंह ने बताया कि वेल्डिंग की दुकान में दिनेश रोज़ की तरह देर रात सोने गया था तथा दुकान से कुछ दूरी पर उसका पिता भी सो रहा था।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह काफी देर तक दिनेश के नहीं जागने पर देखा तो उसके गले में फंदा लगा हुआ था।

एएसपी ने बताया कि दिनेश के बड़े भाई राकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).