देश की खबरें | उप्र : पुलिस लाइन में दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की पुलिस लाइन में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

सुलतानपुर (उप्र), 11 मार्च जिले की पुलिस लाइन में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के निवासी 52 वर्षीय दारोगा अजीत कुमार सिंह का शव उनके कमरे में सोमवार को मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह भी सामने आया कि मृतक का यकृत भी क्षतिग्रस्त था। विसरा को जांच के लिए भेजा गया है।

मृतक का परिवार अयोध्या में रहता है। वह अकेले सुलतानपुर में एक कमरे में रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर पिता प्रभुनाथ सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह ने बताया परिवार शव लेकर मऊ चला गया है। उनके अनुसार, विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\