एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौतें, 646 नये संक्रमित मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 646 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,92,475 हो गई है। वहीं, इसी अवधि में 12 मरीजों की मौत होने से अब तक संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 8,481 पहुंच गया है।

देश की खबरें | उप्र: कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौतें, 646 नये संक्रमित मिले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, नौ जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 646 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,92,475 हो गई है। वहीं, इसी अवधि में 12 मरीजों की मौत होने से अब तक संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 8,481 पहुंच गया है।

अपर मुख्‍य सचिव चिकित्‍सा व स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 11,221 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 4,260 मरीज़ों का घरेलू अलगाव, 1,054 मरीज़ों का निजी चिकित्‍सालयों और बाकी मरीज़ों का सरकारी अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।

प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में कोविड-19 से उबरने का प्रतिशत 96.67 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,72,773 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कुल 1.44 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 2.51 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक कानपुर नगर में चार और लखनऊ में तीन मौतें हुई जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक नये संक्रमित लखनऊ में 106, वाराणसी में 57 और गौतमबुद्धनगर में 28 नये संक्रमित पाये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).