देश की खबरें | उप्र : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को भूमि से अतिक्रमण अविलंब हटाने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की जमीन से अतिक्रमण तत्काल हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई करने का अधिकारियों को बुधवार को निर्देश दिया।

गोरखपुर, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की जमीन से अतिक्रमण तत्काल हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई करने का अधिकारियों को बुधवार को निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि कमजोर तबके का शोषण करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दोहराया कि उनकी सरकार की प्रत्येक नागरिक के न्याय और समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी। इनमें से एक महिला ने लंबे समय से जमीन के विवाद की जानकारी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने तुरंत अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और आश्वस्त किया कि महिला को अविलंब न्याय मिलेगा। इस पर महिला ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

महिला ने यह भी कहा कि उसके पास घर वापस जाने का किराया नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप चिंता ना करें, आपको घर वापस लौटने का किराया दिया जाएगा।’’ योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रबंधन को महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

पूर्व की तरह, कई लोगों ने इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी जिस पर मुख्यमंत्री ने सरकार का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज के खर्च का अनुमान तुरंत तैयार किया जाए और मंजूरी के लिए भेजा जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\