एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : लापता दस साल की बच्ची का शव खेत में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के मुताबिक शेखपुर गढ़वा के रहने वाले ललित की दस साल की बेटी छह दिसंबर की शाम कुछ सामान लेने के लिए दुकान गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसकी तलाश की और नहीं मिलने पर अगले दिन पिता ने पुलिस को तहरीर दी।

देश की खबरें | उप्र : लापता दस साल की बच्ची का शव खेत में मिला

पुलिस के मुताबिक शेखपुर गढ़वा के रहने वाले ललित की दस साल की बेटी छह दिसंबर की शाम कुछ सामान लेने के लिए दुकान गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसकी तलाश की और नहीं मिलने पर अगले दिन पिता ने पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लोगों को गन्ने के खेत में एक शव मिला।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,जांच में शव की पहचान ललित की बेटी के रूप में हुई।

स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को थाना खानपुर के तहत शेखपुर गढ़वा गांव से सूचना मिली कि गन्ने के खेत में एक अज्ञात शव मिला है जो संभवत:किसी बालिका का है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, शव चूंकि पुराना हो चुका था, इसलिए वह क्षत विक्षत हो चुका था।

उन्होंने बताया कि पंचतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,जब शव की शिनाख्त हुई तब यह तथ्य संज्ञान में आया कि वह दस साल की बच्ची का है जो छह दिसंबर से लापता थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में सात दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि जिस खेत में शव मिला है उसके मालिक पर पीड़ित परिवार ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).