एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : खेत में नाबालिग बच्ची का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

देश की खबरें | उप्र : खेत में नाबालिग बच्ची का शव मिला

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव मंगलवार को आई थी। शादी समारोह के दौरान शाम करीब पांच बजे लड़की अचानक गायब हो गई। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

उसने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में उसका शव मिला।

घटना की जानकारी होते ही भटनी के थाना अध्यक्ष अश्वनी प्रधान मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे, और घटना के बारे में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).