एजेंसी न्यूज

UP Shocker: बुआ ने दो भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या की

जिले के यमुना नगर में मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगड़ में एक बुआ ने अपने दो मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी.

UP Shocker: बुआ ने दो भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या की
Credit- Pixabay

प्रयागराज, 20 मार्च : जिले के यमुना नगर में मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगड़ में एक बुआ ने अपने दो मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है .

उन्होंने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरगड़ गांव में बुआ पूजा ने अपने भतीजों- तीन वर्षीय अभी और छह वर्षीय लकी की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Maharashtra Road Accident: परभणी में बस पुल से गिरी, 30 यात्री घायल

उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आरोपी महिला पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घटना के बाद वह घर से भाग गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).