एजेंसी न्यूज

UP: विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजन से बुधवार को मुलाकात की।

UP: विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कानपुर (उप्र), 7 मई : उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजन से बुधवार को मुलाकात की. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई किये जाने के कुछ घंटों उन्होंने यह मुलाकात की है.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. महाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने एक बच्चे को खो दिया, उसका पूरा परिवार दुखी है. 26 निर्दोष नागरिक मारे गए. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया.’’ यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के सरजाल में छुपा जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क नष्ट

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने पूरी रात स्थिति पर नजर रखी और हम अपने सुरक्षा बलों को धन्यवाद देते हैं.’’ बाद में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय भी द्विवेदी के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).